Last Updated:
Latest Suit Design: रक्षाबंधन के साथ त्यौहारों की शुरुआत हो जाएगी, तो क्यों ना पहले सी आप कुछ शिमरी सूट अपने कलेक्शन में एड कर लें. यहां हम आपके लिए कुछ फैंसी डिजाइन ले कर आए हैं, जो काफी ट्रेंड में रहे हैं.
रीवा के शिल्पी प्लाजा मार्केट में उपलब्ध हैं, अच्छे दाम पर. रॉयल लुक की बात हो, तो सबसे पहले शाही गोल्डन रंग का नाम आता है. त्यौहारों और शादी के मौके पर, इससे बेस्ट ऑप्शन कुछ नहीं हो सकता. शॉपिंग पर जा रही हैं, तो इस तरह म्यूटेड गोल्डन शेड वाला सूट ला सकती हैं. इसपर गोल्डन धागों का बहुत ही खूबसूरत बॉर्डर है बाकी ओवरऑल सूट पर छोटी-छोटी बूटियां हैं.

हीना ग्रीन भी एक फेस्टिव परफेक्ट शेड है. ज्यादा लोग ये शेड वियर नहीं करते हैं, इसलिए आप स्टैंड आउट भी करेंगी. इसपर गोल्डन का ज्यादा हेवी वर्क नहीं है, वहीं इसका गोल्डन दुपट्टा ओवरऑल लुक में जान डाल रहा है. आप भी इस तरह हेवी दुपट्टे और हल्की एंब्रॉयडरी वाला सूट चुन सकती हैं. जो आपको फैशनेबल लुक देगा. रीवा की खटकाहाई बाजार में उपलब्ध है, आपके बजट के हिसाब से.

ये गोल्डन टोन वाला रानी पिंक रंग काफी ज्यादा सुंदर लगेगा. सिर्फ इसकी नेकलाइन पर हेवी एंब्रॉयडरी है, बाकी लुक बैलेंस है. आप देख सकती हैं कि इसका दुपट्टा और बॉटम एकदम प्लेन हैं. वहीं शॉर्ट कुर्ती और स्लीव्स का कट, एक मॉडर्न टच एड कर रहा है. रीवा के सभी बाजारों में उपलब्ध है.

अपने फेस्टिवल आउटफिट्स के लिए आप ऑरेंज कलर भी पिक कर सकती हैं. ये भी काफी ब्राइट और फ्रेश लुक देता है. प्लाजो-पैंट से कुछ अलग हटकर चाहती हैं, तो लहंगा सूट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है.

वाइन कलर लगभग हर स्किन टोन पर काफी खिलकर आता है. ऐसे में आप कुछ इस तरह का सूट भी ले सकती हैं. ये काफी शिमरी भी है और इसपर ज्यादा हेवी एंब्रॉयडरी का वर्क भी नहीं है. अगर आपको ज्यादा हेवी लुक पसंद नहीं आते हैं, तो इस तरह का कुर्ता सेट आपके लिए परफेक्ट रहेगा.

डार्क ग्रीन रंग का ये सूट भी अपकमिंग फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट रहेगा. खासतौर से अगर आपको थोड़ा मिनिमल लुक ही पसंद आता है, तो ये सूट बेस्ट है. इसमें कुर्ता एकदम सिंपल है लेकिन बॉटम पर सुंदर गोल्डन वर्क किया गया है. इसमें लेस भी काफी खूबसूरत लगाई गई है.

सुंदर सा गुलाबी शरारा सूट सेट, हर लड़की की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा. इसपर गोल्डन एंब्रॉयडरी का सुंदर वर्क है, जो इसे ड्रीम आउटफिट का लुक दे रहा है. ऐसा एक हेवी सूट तो आपके वॉर्डरोब में जरूर होना ही चाहिए.

सूट के लिए पर्पल शेड भी काफी सुंदर है. खासतौर से लड़कियों के लिए ऐसे सिंपल, मिनिमल स्पार्कल वाले सूट एकदम परफेक्ट रहते हैं. इस पर्पल सूट पर सिल्वर का वर्क किया गया है. ये लाइट में आने पर रिफ्लेक्ट करेगा, तो देखने में बहुत ही मैजिकल लगेगा.