सतना में 19 साल का चोर गिरफ्तार: सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद; पूछताछ में बोला- निजी खर्चों के लिए चोरी की – Satna News

सतना में 19 साल का चोर गिरफ्तार:  सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद; पूछताछ में बोला- निजी खर्चों के लिए चोरी की – Satna News



आरोपी हर्ष उर्फ गोलू गुप्ता गिरफ्तार।

सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक खाली घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 19 साल के चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दोपहर के समय घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुराई थी।

.

फरियादी ने 1 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस दिन वो घर पर नहीं थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोपहर के समय घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली थी।

निजी खर्चों के लिए की थी चोरी शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने संदेह के आधार पर हर्ष उर्फ गोलू गुप्ता को हिरासत में लिया। वो राजेन्द्र नगर का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसने अपने निजी खर्चों के लिए यह चोरी की थी। चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात उसने मोहल्ले के एक सुनार को अपना बताकर बेच दिए थे।

मंगलसूत्र और एक सोने की अंगूठी बरामद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक सोने का मंगलसूत्र और एक सोने की अंगूठी बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर केन्द्रीय जेल सतना भेज दिया गया है।



Source link