Last Updated:
जसप्रीत बुमराह क्या एशिया कप में खेलेंगे या उन्हें रेस्ट दिया जाएगा. क्रिकेटफैंस के बीच यह चर्चा चलती रहती है. इस बीच, बुमराह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपने अगले प्लान का संकेत दिया है.
हाइलाइट्स
- जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट चर्चा में.
- बड़ा सवाल- क्या एशिया कप में खेलेंगे बुमराह.
- गावस्कर वर्कलोड मैनेजमेंट की कर चुके आलोचना.
जसप्रीत बुमराह ने भारत की जीत के बाद कहा, ‘हम बेहद कड़े मुकाबले और रोमांचक टेस्ट सीरीज से अच्छी यादें लेकर जा रहे हैं. अब मैं अगले प्लान के बारे में सोच रहा हूं.’ बुमराह ने भले ही अपने अगले प्लान की बात कर दी हो लेकिन अभी इस बारे में सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं कि यह क्या हो सकता है. उन्हें घुटने की चोट की वजह से पांचवां टेस्ट मैच नहीं खेला था. हालांकि, उनकी यह चोट गंभीर नहीं है और उन्हें सीरीज की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके बावजूद बीसीसीआई इस उधेड़बुन में रह सकता है कि अगर बुमराह को एशिया कप के लिए चुना जाता है तो फिर उनके अगली टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय रहेगा. एशिया कप यूएई में 9 सितंबर से खेला जाएगा. एशिया कप के तकरीबन एक हफ्ते बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी.
सब जानते हैं कि जसप्रीत बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत भारत के हर मैच में हिस्सा नहीं लेते. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने केवल तीन मैच खेले, जिसमें 119.4 ओवर डाले और 14 विकेट लिए. सुनील गावस्कर, इरफान पठान जैसे कई खिलाड़ी इस बात से सहमत नहीं हैं कि किसी खिलाड़ी को इसलिए रेस्ट दिया जाए क्योंकि वह अनफिट हो सकता है. इन दोनों दिग्गजों का कहना है कि खिलाड़ी को यह हक नहीं देना चाहिए कि वह कब खेलेगा या कब रेस्ट करेगा. इसकी बजाया टीम मैनेजमेंट को तय करना चाहिए कि उसे खिलाड़ी की कब जरूरत है.
View this post on Instagram