देवास जिला पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में उज्जैन रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नवनीत भसीन ने आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश दिए। बैठक में जुलाई माह में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधान आरक्षक शिवप्रत
.
डीआईजी भसीन ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक के आदेशों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए। पुलिस का रिस्पांस टाइम कम होना चाहिए और जनता की शिकायतों का शीघ्र निपटारा किया जाए।
थाना और चौकी प्रभारियों को शाम के समय नियमित पैदल गश्त के निर्देश दिए गए। पुलिस चौपाल के माध्यम से जनसंवाद बढ़ाने, होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन की नियमित जांच पर बल दिया गया। अवैध शराब, जुआ-सट्टा और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” को सफल बनाने के निर्देश दिए।
डीआईजी ने धोखाधड़ी के मामलों का शीघ्र निराकरण, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध और रात 11 बजे के बाद कोलाहल रोकने के आदेश दिए। महिला संबंधी अपराधों का समयबद्ध निराकरण, चोरी-लूट के पुराने ब्लैक स्पॉट पर विशेष निगरानी और “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए जनता को प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया।