खरगोन जिले में खाद संकट से किसान परेशान हैं। जिले में किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। विधानसभा में कृषिमंत्री इंदलसिंह कंसाना के प्रदेश में पर्याप्त खाद होने के दावे पर पूर्व कृषि मंत्री और कांग्रेस के कसरावद विधायक सचिन यादव ने बुधवार को केंद्र और प
.
सचिन यादव ने कहा कि सरकार ने 22 साल में भी खाद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया है। खरीफ और रबी हर सीजन में किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र में डबल इंजन की सरकार है। लेकिन इसका क्या मतलब जब अन्नदाता किसानों को रात में समिति के सामने कतार में लगकर परेशान होना पड़े।
पूर्व कृषिमंत्री ने चेतावनी दी कि अगर किसानों को खाद समस्या से राहत नहीं मिली तो कांग्रेस प्रदेशव्यापी जन आंदोलन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद की जमाखोरी और कालाबाजारी में सरकार का खुला संरक्षण है।
यादव ने सवाल उठाया कि अगर पर्याप्त खाद है तो खरगोन में एक माह में किसानों ने 4 बार चक्काजाम आंदोलन क्यों किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने कृषि मंत्री कंसाना का पुतला फूंका है।