कबीर मंदिर के पुजारी पर अतिक्रमण और धमकी का आरोप: आगर मालवा में मालवीय समाज ने की मंदिर के बीच दीवार बनाने की शिकायत – Agar Malwa News

कबीर मंदिर के पुजारी पर अतिक्रमण और धमकी का आरोप:  आगर मालवा में मालवीय समाज ने की मंदिर के बीच दीवार बनाने की शिकायत – Agar Malwa News


आगर मालवा में मालवीय समाज के लोगों ने बुधवार शाम जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। समाज ने कबीर मंदिर के पुजारी पर श्रीराम मंदिर और कबीर मंदिर के जीर्णोद्धार में बाधा डालने का आरोप लगाया है।

.

पुजारी पर मंदिर पर एकतरफा अधिकार जमाने का आरोप

ज्ञापन में बताया गया कि श्रीराम मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए समाज धनराशि इकट्ठा कर रहा है। लेकिन कबीर मंदिर के पुजारी महंत रामदास उर्फ रामचंद्र परिहार और उनके परिवार ने मंदिर में चल रहे निर्माण काम को तोड़ दिया है। वे मंदिर पर एकतरफा अधिकार जमाने की कोशिश कर रहे हैं।

पुजारी महंत रामदास को पद से हटाने की मांग

समाज का आरोप है कि महंत रामदास और उनके परिवार ने श्रीराम मंदिर और कबीर मंदिर के बीच एक दीवार बना दी है। इससे दर्शनार्थियों को दर्शन करने में भारी परेशानी हो रही है। इसके अलावा, मंदिर के शिखर निर्माण काम पर आपत्ति जताते हुए महंत रामदास समाजजनों को झूठी शिकायत कर पुलिस केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

मालवीय समाज ने मांग की है कि कबीर मंदिर के पुजारी महंत रामदास को तत्काल उनके पद से हटाया जाए। साथ ही उनके परिवार की ओर से कबीर मंदिर पर किए गए अवैध अतिक्रमण को खत्म किया जाए।

मालवीय समाज ने पुजारी को पद से हटाने की मांग की है।



Source link