अंबाह सरिया फैक्ट्री पर इनकम टैक्स का छापा: बानमोर में 16 घंटे से चल रही कार्रवाई, कर्मचारियों के मोबाइल भी जब्त – Morena News

अंबाह सरिया फैक्ट्री पर इनकम टैक्स का छापा:  बानमोर में 16 घंटे से चल रही कार्रवाई, कर्मचारियों के मोबाइल भी जब्त – Morena News



छापे की यह कार्रवाई लगातार 16 घंटे से जारी है और गुरुवार सुबह तक फैक्ट्री के अंदर किसी को आने-जाने नहीं दिया गया है।

मुरैना जिले के बानमोर औद्योगिक क्षेत्र स्थित अंबाह सरिया प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में आयकर विभाग की टीम ने बुधवार शाम करीब 4 बजे छापा मारा। छापे की यह कार्रवाई लगातार 16 घंटे से जारी है और गुरुवार सुबह तक फैक्ट्री के अंदर किसी को आने-जाने नहीं दिया

.

आयकर विभाग की लगभग 10 अफसरों की टीम फैक्ट्री में दस्तावेजों की जांच कर रही है। टीम के पहुंचते ही फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मचारियों और प्रबंधन से जुड़े लोगों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए, जिससे कोई सूचना बाहर न जा सके। छापे की कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की जा रही है।

पूरी रात चली जांच, कोई बाहर नहीं आया मंगलवार शाम से शुरू हुई कार्रवाई पूरी रात चली और बुधवार सुबह तक फैक्ट्री के भीतर से न तो कोई बाहर आया और न ही किसी को अंदर जाने दिया गया। टीम कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।

अब तक की जांच में आयकर विभाग किसी अंतिम निष्कर्ष तक नहीं पहुंचा है। इसी कारण कार्रवाई गुरुवार सुबह तक जारी रही। विभागीय सूत्रों के अनुसार, कुछ अहम दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है और जरूरी रिकॉर्ड को जब्त किया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितनी राशि या किस तरह की गड़बड़ी की जांच की जा रही है।

स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज, अधिकारी मौन फैक्ट्री में छापे की खबर फैलते ही पूरे बानमोर औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मच गई है। हालांकि, आयकर विभाग की टीम या स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। फैक्ट्री प्रबंधन भी फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी साधे हुए है।



Source link