MP Weather Update Today: MP में झुलसा देने वाली धूप, कई जिलों में तापमान 35°C पार – यहां पढ़ें पूरा अपडेट

MP Weather Update Today: MP में झुलसा देने वाली धूप, कई जिलों में तापमान 35°C पार – यहां पढ़ें पूरा अपडेट


MP Aaj Ka Mausam. मध्यप्रदेश में अगस्त माह के पहले सप्ताह में तेज धूप के साथ रिमझिम बारिश का दौर देखा गया. हालांकि कई जगहों पर मौसम साफ बने रहने के साथ तेज धूप खिल रही है. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश का कोई भी स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव नहीं है. ऐसे में इस बार रक्षाबंधन पर बारिश का दौर देखने को नहीं मिलेगा. इस दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भी मौसम साफ रहने के साथ तीखी धूप खिली रहेगी.

बारिश की गतिविधि में कमी आने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. इस दौरान गुरुवार को छतरपुर जिले के खजुराहो में तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया. वहीं टीकमगढ़, नर्मदापुरम, दतिया और ग्वालियर में भी तापमान 34 डिग्री के पार बना हुआ है. वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश का दौर भी देखा गया. इसमें रीवा, भिंड और छिंदवाड़ा जैसे जिले शामिल रहे. बता दें, प्रदेश में औसत से 37% अधिक बारिश हो चुकी है. पूर्वी मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 41% अधिक बारिश तो वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश में औसत से 33% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है.

मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्र के अनुसार, वर्तमान समय में प्रदेश के अंदर कोई भी सिस्टम एक्टिव नहीं है. हालांकि शुक्रवार और शनिवार को पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछार हो सकती है. हालांकि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में बारिश की गतिविधि कम ही रहने वाली है. तापमान सामान्य से अधिक रहने के साथ ही पारा एक से दो डिग्री तक बढ़ सकता है.

कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में हल्की बारिश का दौर देखा जा सकता है.

जाने अधिकतम/न्यूनतम तापमान
प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले जिलों की बात करें तो खजुराहो (छतरपुर) में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इसके अलावा टीकमगढ़ में 35 डिग्री, नर्मदापुरम में 34.8 डिग्री, दतिया में 34.7 डिग्री, ग्वालियर में 34.5 डिग्री और श्योपुर में 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान की बात करें तो राजगढ़/पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में पारा सबसे कम 20 डिग्री दर्ज किया गया. खरगोन में 20.8 डिग्री, अमरकंटक (अनूपपुर) में 21.4 डिग्री, गिरवर (शाजापुर) में 21.6 डिग्री और इंदौर/नरसिंहपुर में 22 डिग्री रिकॉर्ड हुआ.

कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
प्रदेश के पांच बड़े शहरों के अधिकतम तापमान की बात करें, तो ग्वालियर का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. यहां पारा 34.5 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा जबलपुर का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री, उज्जैन का 33.5 डिग्री, भोपाल/इंदौर का 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.



Source link