रेप के आरोपी हैदर अली की जगह फैक टीम में शामिल, बल्ले और गेंद से करते हैं कमाल

रेप के आरोपी हैदर अली की जगह फैक टीम में शामिल, बल्ले और गेंद से करते हैं कमाल


Last Updated:

Haider Ali Replaced by Mohammad Faiq: रेप के आरोपी पाकिस्तानी क्रिकेट हैदर अली की जगह पाकिस्तान शाहीन्स टीम में मोहम्मद फैक को शामिल किया गया है. 28 साल के फैक बल्लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी भी करते हैं. हैदर अल…और पढ़ें

रेप के आरोपी हैदर अली की जगह फैक टीम में शामिल, बल्ले और गेंद से करते हैं कमालहैदर अली की जगह मोहम्मद कैफ पाकिस्तानी टीम में शामिल.

नई दिल्ली. हैदर अली इंग्लैंड में मुश्किलों में घिर गए हैं. पाकिस्तान के इस खिलाड़ी पर रेप का आरोप लगा है. पीसीबी ने हैदर के तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि हैदर अली के खिलाफ इंग्लैंड में आपराधिक जांच चल रही है और उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. हैदर की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तानी टीम में मोहम्मद फैक को शामिल कर लिया गया है. फैक पाकिस्तान शाहीन्स (पाकिस्तान ए) टीम में आ गए हैं. जो बल्लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी भी करते हैं.

28 वर्षीय मोहम्मद फैक (Mohammad Faiq) तीन फर्स्ट क्लास मैच में 6.66 के औसत से 40 रन बनाए हैं. उनके नाम चार विकेट भी दर्ज हैं. लिस्ट ए के 7 मुकाबलों में फैक ने 26.20 के औसत से 131 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 77 रन है. मोहम्मद फैक के नाम 26.40 के औसत से 5 विकेट भी हैं. उन्होंने 7 टी20 मैच में 100.25 के औसत से 401 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 116 रन है. फैक के नाम दो शतक और दो अर्धशतक हैं जबकि उन्होंने दो विकेट भी लिए हैं.

इस बीच ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने कहा है कि रेप के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पीसीबी ने कहा कि क्रिकेटर हैदर अली (Haider Ali) से जुड़ी जांच पाकिस्तान शाहीन टीम (पाकिस्तान ए टीम) के हालिया इंग्लैंड दौरे के दौरान हुई एक घटना को लेकर की जा रही है. पीसीबी ने 24 वर्षीय अली के खिलाफ जांच की प्रकृति के बारे में कुछ नहीं बताया. ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि सोमवार को उन्हें बलात्कार के आरोप की एक शिकायत मिली है.

जमानत पर रिहा हुए हैदर अली

पुलिस ने बयान ने कहा ‘हमने इस संबंध में एक 24 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि यह घटना बुधवार, 23 जुलाई 2025 को मैनचेस्टर के एक परिसर में हुई थी. आगे की पूछताछ तक उस व्यक्ति को जमानत पर रिहा कर दिया गया है. ब्रिटेन में पुलिस आमतौर पर जांच के इस चरण में संदिग्धों का नाम नहीं बताती है. पाकिस्तान की टीम का 15 दिवसीय दौरा 22 जुलाई को शुरू हुआ था.

हैदर अली ने 2020 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था

पीसीबी ने बयान में कहा, ‘हैदर अली को जांच के परिणाम आने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. पीसीबी यूनाइटेड किंगडम की कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह से सम्मान करता है और जांच को अपनी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चलने देने के महत्व को स्वीकार करता है. अली ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से पाकिस्तान के लिए दो एक दिवसीय और 35 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. पीसीबी ने कहा कि अली को उचित कानूनी सहायता प्रदान की गई. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा, ‘एक बार कानूनी कार्रवाई पूरी हो जाने और सभी तथ्य सामने आने के बाद पीसीबी को अगर जरूरी हुआ तो अपनी आचार संहिता के तहत उचित कार्रवाई करने का अधिकार है.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

रेप के आरोपी हैदर अली की जगह फैक टीम में शामिल, बल्ले और गेंद से करते हैं कमाल



Source link