रीवा में 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही: 9.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी दी – Rewa News

रीवा में 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही:  9.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी दी – Rewa News



रीवा जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। शुक्रवार तड़के सुबह 4 बजे से शुरू हुई वर्षा दिनभर जारी रही। इस सीजन में अब तक रीवा में कुल 776.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के जल स्रोत एक बार फिर उफान

.

बीते 24 घंटे में 9.2 मिमी बारिश हुई, जबकि न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा की गति 6 किमी प्रति घंटा रही, जो दक्षिण-पश्चिम दिशा से चली।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले समय में जिले के अधिकांश हिस्सों में वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश, झंझावात और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

एक नजर प्रदेश में बारिश की स्थिति पर रीवा के अलावा मध्यप्रदेश के अन्य हिस्सों में बीते एक सप्ताह से बारिश का दौर कमजोर पड़ा है। इससे कई जिलों में गर्मी का असर बढ़ गया है। हालांकि प्रदेश में अब तक औसतन 28.7 इंच (करीब 77%) बारिश दर्ज की जा चुकी है।

जून और जुलाई में बने मजबूत सिस्टम के कारण अब तक सामान्य से 37% अधिक बारिश हो चुकी है। खासतौर पर पूर्वी मध्यप्रदेश के संभागों जैसे जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल में अच्छी वर्षा दर्ज की गई है।

वहीं इंदौर और उज्जैन संभाग की स्थिति संतोषजनक नहीं है। इंदौर संभाग के 8 में से 5 जिलों में 13 इंच से कम बारिश हुई है। केवल अलीराजपुर और झाबुआ में ही 20 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

दूसरी ओर, ग्वालियर में अब तक सबसे अधिक 35 इंच वर्षा हो चुकी है, जिससे वहां का मौसमी कोटा पूरा हो गया है। जबलपुर और भोपाल में भी स्थिति अच्छी बनी हुई है।



Source link