Intakewell built on river banks in Jalud, water supply in many areas due to reduced supply | जलूद में नदी किनारे बना इंटकवेल जलमग्न, सप्लाई कम होने से कई क्षेत्रों में पानी की दिक्कत

Intakewell built on river banks in Jalud, water supply in many areas due to reduced supply | जलूद में नदी किनारे बना इंटकवेल जलमग्न, सप्लाई कम होने से कई क्षेत्रों में पानी की दिक्कत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Intakewell Built On River Banks In Jalud, Water Supply In Many Areas Due To Reduced Supply

इंदौर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इस प्रकार से भरा हुआ है पानी।

  • नर्मदा प्रोजेक्ट के अधिकारी पिछले एक सप्ताह से पानी भरने से परेशान हैं

इंदौरअगस्त में हुई तेज बारिश और नर्मदा में बड़े जल स्तर से लंबे समय तक भले ही राहत मिल गई हो लेकिन अभी तो शहर के लिए यह बढ़ा हुआ पानी परेशानी बन गया है। खासकर नर्मदा प्रोजेक्ट के अधिकारी पिछले एक सप्ताह से इसी कारण परेशान है। इंदौर में जलूद से आने वाले नर्मदा के पानी को अभी इंटकवेल के माध्यम से नहीं लाया जा पा रहा है। दरअसल, इंटकवेल पानी में डूबा है, इसी कारण पानी सीधे सबमर्सिबल पंप से पानी खींचकर पंपिंग स्टेशन तक आ रहा है। इस कारण पीने के पानी की सप्लाई में दिक्कत आ रही है।

जलजमाव के लिए अलर्ट पर रहा निगम, पेड़ हटाए

शनिवार रात तेज बारिश के कारण निगम का अमला अलर्ट पर रहा। सभी 19 जोन के जोनल अधिकारियों के साथ ही निगम के उद्यान विभाग की टीम भी मुस्तैद रही। शाम को ब्रुकबांड कॉलोनी में एक पेड़ गिरने की शिकायत के बाद पहुंचे निगम के अमले ने रात में ही पेड़ को रास्ते से हटा दिया। हालांकि बीआरटीएस सहित निचली बस्तियों में पानी भराया।

0



Source link