लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
ग्वालियर में तीन दिन पहले शराब कारोबारी के मुनीम के साथ कट्टे के दम पर हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से मुनीम से लूटी गई रकम में से 20 लाख रुपए सहित एक ब्रेज़ा कार बरामद कर ल
.
शराब कारोबारी के मुनीम आसाराम कुशवाहा के साथ लूट की साजिश, कारोबारी विनोद शिवहरे की दुकान पर काम करने वाले पुराने मैनेजर शिवम कुशवाहा ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर रची थी।
इस लूट का मास्टरमाइंड मैनेजर शिवम कुशवाहा को चार महीने पहले ही नौकरी से निकाल दिया था। लूट की वारदात को दीपक कुशवाहा, विकास गुर्जर और विजय कंसाना ने अंजाम दिया था। लूट की घटना के बाद इन सभी आरोपियों को लेने के लिए राहुल गुर्जर अपनी कार लेकर आया था।
लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात से दो दिन पहले बदमाशों ने रैकी की थी
लूट की घटना में शामिल अभी विशाल गुर्जर फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस इन आरोपियों को घटनास्थल से लेकर नूराबाद तक लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से गिरफ्तार किया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की 80 लोगों की टीम लगी थी। घटना से दो दिन पहले बदमाशों ने घटना स्थल की रैकी भी की थी।
तस्वीरों में देखिए लूट की वारदात

आरोपियों ने मुनीम को आगे और पीछे दोनों तरफ से घेर लिया था।

एक आरोपी ने कट्टा अड़ाया और दूसरे ने उससे बैग छीन लिया।

आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
ग्वालियर में बुधवार को शराब कारोबारी के मुनीम से 32 लाख 63 हजार रुपए की लूट हो गई थी। बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर मुनीम से कैश से भरा बैग छीन लिया था। मुनीम यह कैश बैंक में जमा करने जा रहे थे।
लूट की वारदात कोटेश्वर रोड स्थित चामुंडा देवी मंदिर के पास हुई थी। सूचना मिलने के बाद एसएसपी धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकलवाए। एक फुटेज में लूट की वारदात कैद हो गई। आरोपियों की बाइक मुरैना के रजिस्ट्रेशन नंबर की थी। यह बाइक ग्वालियर-मुरैना रोड पर जलालपुर के पास एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी मिली थी।