भोपाल में गांजा तस्करी करने वाले दो युवक गिरफ्तार: औबेदुल्लागंज से गांजा खपाने आए थे, मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए – Bhopal News

भोपाल में गांजा तस्करी करने वाले दो युवक गिरफ्तार:  औबेदुल्लागंज से गांजा खपाने आए थे, मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए – Bhopal News


आरोपी शीतल कुचबंदिया और कुंदन कुचबंदिया को गिरफ्तार किया है।

भोपाल की क्राइम ब्रांच ने गांजा तस्करी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई को गोविंदपुरा इलाके में मुखबिर की सूचना पर अंजाम दिया गया। दोनों युवक औबेदुल्लागंज के रहने वाले हैं और गांजे की डिलीवरी देने भोपाल आए थे।

.

आरोपियों के कब्जे से 10 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग तीन लाख रुपए है। पुलिस पूछताछ कर आरोपियों के अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है।

ये 2 आरोपी पकड़ाए हैं आरोपी शीतल कुचबंदिया (34) और कुंदन कुचबंदिया (22), दोनों निवासी औबेदुल्लागंज को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।

ओडिशा से लाते थे गांजा पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी गांजा सस्ते दामों में ओडिशा से लाकर भोपाल में छोटे-छोटे हिस्सों में बेचते थे। शीतल कुचबंदिया के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि, क्राइम ब्रांच ने 2025 में अब तक 46 आरोपियों से 235 किलो गांजा, 10 आरोपियों से एमडी और 5 से स्मैक बरामद की है। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



Source link