Sarpanch pours car overflowing river to save engineer stranded in Tenduani river flood in Raisen, drowning death, NDRF rescues in the morning | टापू में फंसे इंजीनियर को बचाने जा रहे सरपंच ने उफनती नदी में कार डाली, डूबने से मौत हो गई; सुबह एनडीआरएफ ने इंजीनियर को सुरक्षित निकाला

Sarpanch pours car overflowing river to save engineer stranded in Tenduani river flood in Raisen, drowning death, NDRF rescues in the morning | टापू में फंसे इंजीनियर को बचाने जा रहे सरपंच ने उफनती नदी में कार डाली, डूबने से मौत हो गई; सुबह एनडीआरएफ ने इंजीनियर को सुरक्षित निकाला


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Sarpanch Pours Car Overflowing River To Save Engineer Stranded In Tenduani River Flood In Raisen, Drowning Death, NDRF Rescues In The Morning

रायसेन10 घंटे पहले

रायसेन में तेंदुनी नदी की बाढ़ में फंसे ग्वालियर के इंजीनियर को सुबह एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

  • बाढ़ के पानी में इंजीनियर टापू में फंस गया था, सिमरोल गांव का सरपंच कार लेकर बचाने गया था
  • शनिवार रात की घटना, तेंदुनी नदी में बाढ़ होने से खुद सरपंच बह गया, रविवार सुबह कार समेत शव निकाला गया

रायसेन में बाघ पिपरिया के पास ग्वालियर का एक इंजीनियर राजीव माने तेंदुनी नदी में बाढ़ आने से फंस गया, जिसे निकालने के लिए सिमरोद निवासी सरपंच दर्शन सिंह धाकड़ ने शराब के नशे में अपनी कार उफनती नदी में डाल दी। जिससे सरपंच कार समेत नदी डूब गया और उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार रात 10.30 बजे की है। रविवार सुबह एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने इंजीनियर को सुरक्षित बचा लिया। मृतक सिमरोद निवासी छींद-छुछार के पंचायत सचिव दर्शन सिंह धाकड़ थे।

सिमरोल के सरपंच को उनकी कार समेत रस्सी बांधकर बाहर निकाला गया।

ग्रामीणों ने बताया कि इंजीनियर नदी के टापू में फंसा था। उससे बचाने के लिए गांव का सरपंच कार लेकर आ गया। सरपंच नशे में था। उसे ग्रामीणों ने बार-बार रोका, लेकिन वह इंजीनियर को बचा लाऊंगा, कहकर अल्टो कार लेकर नदी में चला गया। कुछ ही मिनट में कार समेत सरपंच में नदी में बह गया। नदी उफान पर थी।

छींद छुछार पंचायत के सचिव हैं दर्शन सिंह धाकड़।

छींद छुछार पंचायत के सचिव हैं दर्शन सिंह धाकड़।

रविवार सुबह होमगार्ड्स टीम ने रातभर से टापू में फंसे इंजीनियर राजीव माने को सुरक्षित बाहर निकाला, उसके बाद दल ने बाढ़ के पानी में बही कार को भी रस्सी से बांधकर निकाल लिया। कार के अंदर सरपंच का शव मिला। कार को खींचने के लिए ट्रैक्टर की मदद लेना पड़ी।

नर्मदा पट्टी 50-60 गांवों में पानी भरा; रेस्क्यू के लिए सेना और हेलिकॉप्टर बुलाए गए
नर्मदा पट्टी में बाढ़ से 50-60 गांवों में पानी भर गया है और लोगों ने ऊंचाई और टपरों में पनाह ली है। रायसेन प्रशासन ने बचाव के लिए सेना और हेलीकॉप्टर की मदद मांगी है। सेना और हेलीकॉप्टर का दल भी आ चुका है। जो राहत और बचाव कार्य में जुट गया है। रायसेन जिले के बाड़ी बरेली उदयपुरा देवरी सहित नर्मदा पट्टी में बाढ़ से ज्यादा हालत खराब है। गांव में नर्मदा नदी का पानी घुस रहा है। जहां पर लगातार बचाव कार्य चल रहा है। यहां पर अब तक 700 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल कर स्कूल और पंचायत भवनों में पहुंचाया गया है।

0



Source link