मुरैना में फायरिंग, पथराव और लाठियां चलीं: तीन लोगों पर दुकान में जाकर गोली चलाने का आरोप; एक महिला घायल – Morena News

मुरैना में फायरिंग, पथराव और लाठियां चलीं:  तीन लोगों पर दुकान में जाकर गोली चलाने का आरोप; एक महिला घायल – Morena News



मुरैना स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के जेबरा खेरा गांव में पुराने विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि तीन नामजद युवकों ने एक घर के बाहर पहले फायरिंग की, फिर पथराव और लाठियों से हमला किया। घटना में एक महिला घायल हो गई।

.

पूरा मामला गांव के ही CCTV में कैद हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक जेबरा खेरा निवासी जितेश शर्मा का गांव के विकास शर्मा से लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार दोपहर जितेश दुकान पर बैठा था, तभी विकास शर्मा, उसका भाई नितिन शर्मा, दोस्त आकाश शर्मा और एक अन्य युवक एक राय होकर आए और जितेश के घर के बाहर फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए जितेश घर के अंदर घुस गया।

इसके बाद आरोपियों ने करीब ढाई मिनट में चार राउंड फायर किए, फिर पथराव और लाठियों से हमला किया। बीच-बचाव करने आई जितेश की मां को लाठी लगने से चोट आई। पुलिस ने जितेश की शिकायत पर विकास शर्मा और अन्य आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

मुरैना सीएसपी दीपाली चंदोरिया ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान हो चुकी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link