Last Updated:
एमएस धोनी आईपीएल का अगला सीजन खेलेंगे या नहीं, अक्सर इस सवाल का जवाब एक ही होता कि उन्होंने अभी फैसला नहीं किया है. लेकिन इस बार उनका जवाब दर्शकों को हंसा गया.
एमएस धोनी पिछले कुछ साल से घुटने के दर्द से परेशान रहे हैं. अपनी हाजिरजवाबी के लिए लोकप्रिय धोनी ने तुरंत एक ऐसा जवाब दिया जिसने भीड़ को हंसने को मजबूर कर दिया. उन्होंनेकहा, ‘अरे, ये घुटने में जो दर्द है उसका ख्याल कौन रखेगा?’ धोनी के घुटने की समस्याओं ने हाल के सीजन में ध्यान आकर्षित किया है. उन्होंने 2023 में CSK को खिताब दिलाने के बाद सर्जरी करवाई. वे दर्द के साथ खेलते रहे और इलाज में देरी की ताकि आईपीएल 2024 से पहले ठीक हो सकें. चेन्नई सुपरकिंग्स ने पिछले पांच आईपीएल सीजन में से दो जीते हैं. हालांकि, बाकी तीन में वे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे हैं.
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें