Kawasaki Vulcan S BS6 भारत में हुई लॉन्च, देगी Royal Enfield और Harley Davidson को टक्कर- जानें कीमत | auto – News in Hindi

Kawasaki Vulcan S BS6 भारत में हुई लॉन्च, देगी Royal Enfield और Harley Davidson को टक्कर- जानें कीमत | auto – News in Hindi


Kawasaki ने अपनी Vulcan S BS6 बाइक भारत में लॉन्च की

Kawasaki ने अपनी Vulcan S BS6 बाइक भारत में लॉन्च कर दी है. इसकी कीमत BS4 मॉडल की तुलना में लगभग 30000 रुपये ज्यादा है.

Kawasaki ने Vulcan S बाइक के BS6 वर्जन को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये है, जो कि इसके BS4 मॉडल की तुलना में लगभग 30000 रुपये ज्यादा है. नए इंजन के अलावा इस बाइक में नया मैटेलिक फ्लैट रॉ ग्रोस्टोन कलर भी दिया गया है. इस बाइक की बुकिंग कंपनी ने पहले ही शुरू कर दी थी. ग्राहक इसे बुक करने के लिए कावासाकी इंडिया की वेबसाइट पर रिक्वेस्ट डालनी होगी या फिर देश भर में मौजूद इसके अधिकृत शोरूम पर जाना होगा.

Vulcan S BS6 की बाजार में Harley-Davidson Street 750 और Royal Enfield Continental GT 650 से टक्कर है. इस बाइक में पहले की तरह ही ओवल शेप के हेडलैंप, टर्न इंडिकेटर्स और एक एलईडी टेल लैंप, स्प्लिट सीट और एक लंबा रियर फेंडर दिया गया है. बाइक में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है, जिसमें ब्लू बैकलाइट और गियर पोजिशन इंडीकेटर है.

ये भी पढ़ें : Honda Hornet 2.0 भारत में लॉन्च, कीमत 1.26 लाख रुपये से शुरू, जानें फीचर्स

इंजनन्यू 2020 Vulcan S बाइक में 649cc का पैरलल-ट्विन लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 7,500rpm पर 61 bhp का पावर और 6,600rpm पर 62.4Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. बाइक का वजन 230kg है. मोटरसाइकिल की सीट हाइट 705mm है और इसमें 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है.

ये भी पढ़ें : Audi ने भारत में लॉन्च की सबसे दमदार RS Q8 एसयूवी! कीमत 2.07 करोड़ रु- जानिए खासियत

ब्रेक और सस्पेंशन
Vulcan S BS6 के फ्रंट व रियर में ड्युअल चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक हैं. बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ऑफ सेट मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप है. Kawasaki Vulcan S BS6 में सीट की हाइट कम रखी गई है. दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. इस बाइक में कंपनी अलग-अलग सीट ऑप्शन भी ऑफर कर रही है.





Source link