कलेक्टर कार्यालय से रैली निकाली गई।
गुना में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा रैली निकाली गई। कलेक्टर कार्यालय से साइकिल और बाइक रैली निकली। कलेक्टर और SP साइकिल चलाते हुए रैली में शामिल हुए। सोमवार सुबह कलेक्टर कार्यालय में तिरंगा रैली को लेकर बैठक आयोजित की गई।
.
बैठक में जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस पर जिलेभर में तिरंगा रैली आयोजित करने को लेकर चर्चा हुई और निर्णय लिए गए।
इसके बाद शाम को कलेक्टर कार्यालय से तिरंगा रैली निकाली गई। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों सहित अलग अलग विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। रैली में सबसे आगे कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, SP अंकित सोनी, ADM अखिलेश जैन, जिला पंचायत CEO अभिषेक दुबे, SDM शिवानी पांडे, डिप्टी और CMO मंजुषा खत्री शामिल रहीं। कलेक्टर, SP और ADM साइकिल चलाते हुए निकले।
तिरंगा रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर हनुमान चौराहा, तेलघानी, जयस्तंभ चौराहा, सदर बाजार, सराफा बाजार, निचला बाजार , हाट रोड, हनुमान चौराहा होते हुए वापस कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के समापन पर शपथ भी ली गई।
कलेक्टर और SP साइकिल चलाकर रैली में शामिल हुए।

सेल्फी प्वाइंट पर बच्चों के साथ फोटो लेते ADM अखिलेश जैन।

रैली से पहले सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी की गई।

रैली में शामिल SDM शिवानी पांडे और डिप्टी कलेक्टर मंजुषा खत्री।