Last Updated:
विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीम इंडिया में वापसी के सवालों के बीच मोहम्मद शमी अचानक चर्चा में आ गए हैं. कहा जा रहा है कि शमी भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में खेलते दिख सकते हैं.
मोहम्मद शमी और रोहित शर्मा. (फाइल फोटो)मोहम्मद शमी का आखिरी टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल था, जो जून 2023 में खेला गया था. शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस मैच में 4 विकेट लिए थे. हालांकि, उनके प्रदर्शन के बावजूद, भारत को 209 रन से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद शमी को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के लिए आराम दिया गया. इसके बाद वे चोट के चलते 5 टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाए.
जब भारतीय टीम जून में इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई तब भी मोहम्मद शमी नजरअंदाज कर दिए गए. हालांकि, सूत्रों की मानें तो बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने टीम की घोषणा से पहले शमी से बात की थी. शमी खुद अपनी फिटनेस को लेकर आश्वस्त नहीं थे. इस कारण उन्हें टीम में नहीं चुना गया. बीसीसीआई के एक सूत्र ने द टेलीग्राफ से कहा, ‘उन्हें फॉर्म के कारण नहीं हटाया गया था. फिटनेस समस्याएं ही एकमात्र कारण थीं कि वे इंग्लैंड नहीं जा सके.’
बीसीसीआई सूत्र ने कहा, ‘हमें उनकी फिटनेस देखनी होगी. वे रणजी मैचों में एक स्पेल में तीन-चार ओवर गेंदबाजी करते थे और मैदान से बाहर चले जाते थे. इसलिए यह देखना होगा कि उनका शरील लंबे स्पेल के लिए कितना तैयार है. यह एक कठिन सवाल बना हुआ है.’ अगर शमी दलीप ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करते हैं, तो उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता है.
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें