पूर्व विधायक को बांधी 1000 से ज्यादा राखियां: यूपी में अनुमति नहीं मिली तो एमपी के ओरछा तिगेला में मनाया रक्षाबंधन – Niwari News

पूर्व विधायक को बांधी 1000 से ज्यादा राखियां:  यूपी में अनुमति नहीं मिली तो एमपी के ओरछा तिगेला में मनाया रक्षाबंधन – Niwari News


निवाड़ी जिले के ओरछा तिगेला में सोमवार को रक्षाबंधन का अनूठा आयोजन देखने को मिला। पूर्व विधायक दीपनारायण यादव ने यहां एक निजी होटल में अपनी एक हजार से अधिक “मुंहबोली” बहनों से राखी बंधवाई। खास बात यह थी कि इसमें हर जाति और धर्म की महिलाएं शामिल हुईं।

.

दीपनारायण यादव ने बताया कि यह परंपरा 20 साल से चली आ रही है। इनमें से 90 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं ऐसी हैं जो हर साल इस आयोजन का हिस्सा बनती हैं। उन्होंने कहा कि इन बहनों से सिर्फ राखी का रिश्ता ही नहीं है, बल्कि वे उनकी शादियां भी करा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इन शादियों में मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और डिंपल यादव जैसे बड़े नेता भी शामिल हो चुके हैं। दीपनारायण यादव ने कहा कि उन्होंने यह आयोजन उत्तर प्रदेश के मोठ में भी करने की कोशिश की थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद इसे ओरछा में किया गया।

दीपनारायण यादव ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि जब वह जेल में थे, तब उनकी बहनें सड़कों पर उतर आईं। पुलिस से भिड़ गईं। उनसे मिलने जेल तक पहुंचीं। उन्होंने कहा कि यही रिश्ता उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी भाइयों को संदेश देते हुए कहा कि हर भाई का यह कर्तव्य है कि वह अपनी बहन की रक्षा करे और उसके सम्मान के लिए जिएं।



Source link