Last Updated:
Rohit Sharma childhood coach Dinesh Lad on 2027 ODI World Cup : रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने कहा है कि 2011 वनडे वर्ल्ड विजेता टीम का हिस्सा ना रहने का अफसोस 2027 में खत्म करना चाहता है उनका शिष्य.
रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर बचपन के कोच दिनेश लाड का बयानवनडे वर्ल्ड कप अभी दो साल से अधिक दूर है और रोहित के वनडे फॉर्मेट में भविष्य को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं. उनके बचपन के कोच ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप से रोहित की गैरमौजूदगी की ओर इशारा किया और कहा कि दाएं हाथ के बल्लेबाज में अभी भी देश के लिए योगदान देने की “भूख और दृढ़ता” है. लाड ने आईएएनएस को बताया, “रोहित शर्मा को निश्चित रूप से 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलना चाहिए. ट्रॉफी जीतना हमेशा से उनका सपना रहा है और वह 2011 की विजयी टीम का हिस्सा बनने से चूक गए थे.”
रोहित ने 273 वनडे मैचों में 48.76 की औसत से 11,168 रन बनाए हैं. जिसमें 32 शतक और 58 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में तीन दोहरे शतक बनाने का अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया है. इस महीने की शुरुआत में रोहित इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट को देखने के लिए द ओवल में मौजूद थे. इसे भारत ने छह रन से जीतकर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को 2-2 से बराबर किया.
रोहित ने 67 टेस्ट मैचों में 40.57 की औसत से 4,301 रन बनाए हैं. जिसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं. रोहित ने 24 टेस्ट में भारत का नेतृत्व किया, जिसमें उन्होंने 12 मैच जीते और नौ मैच हारे. रोहित ने टेस्ट में ओपनर के रूप में 66 पारियों में 42.81 की शानदार औसत से रन बनाए. जिसमें नौ शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने भारत को 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल में हारने के बाद उपविजेता बनने का नेतृत्व भी किया.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें