Jeep Wagoneer से 3 सितंबर को उठेगा पर्दा! देखिए कब होगी लॉन्च और कितनी होगी कीमत | auto – News in Hindi

Jeep Wagoneer से 3 सितंबर को उठेगा पर्दा! देखिए कब होगी लॉन्च और कितनी होगी कीमत | auto – News in Hindi


Jeep Wagoneer से 3 सितंबर को उठेगा पर्दा

जीप (Jeep) 3 सितंबर 2020 को ग्रैंड वैगनियर (Wagoneer) से पर्दा हटाने को पूरी तरह तैयार है, टीज़ की गई फोटो से पता चलता है कि नई SUV कैसी होगी.

जीप (Jeep) ने अपनी नई SUV Wagoneer की पहली झलक दुनिया के सामने पेश की है. कंपनी ने इंस्टाग्राम पर इसकी कुछ तस्वीरें डाली हैं. नई झलक से इसके लुक का अंदाजा हो जाता है. आपको बता दें कि जीप 3 सितंबर 2020 को ग्रैंड वैगनियर से पर्दा हटाने को पूरी तरह तैयार है, टीज़ की गई फोटो से पता चलता है कि नई SUV कैसी होगी. कंपनी ने इस टीजर के साथ कोई जानकारी भी नहीं दी है. लुक की बात करें तो जीप वैगनियर और जीप ग्रैंड चिरोकी लगभग एक जैसे ही दिखते हैं, लेकिन इस SUV के साथ कुछ नए पुर्ज़े दिए गए हैं और कुछ फीचर्स भी बदले हैं.

Wagoneer के 7 सीटर होने की संभावना है. जीप वैगनियर में 12 इंच का फ्रेमलेस इंफोटेनमेंट स्क्रीन हो सकता है. इसका नया फ्रंट ग्रिल, जो पूरी तरह से क्रोम लुक के साथ मिलता है. चौकोर डिजाइन का ये ग्रिल पुराने वैगनियर मॉडल्स जैसा ही है, फिर भी काफी कुछ अलग है. इस ग्रिल का साइज 2018 में शोकेस हुई वैगनियर रोडट्रिप कॉन्सेप्ट से बहुत मिलता है जो 1965 मॉडल वैगनियर पर आधारित है.

ये भी पढ़ें : Honda ने की पेश इलेक्ट्रिक कार! सिर्फ 8.3 सेकंड में पकड़ती है 100 किमी की रफ्तार, देती है 220 किमी से ज्यादा की रेंज

दो वेरिएंट्स में होगी पेशकेबिन की बात करें तो टीजर में रोटरी नॉब जैसा कुछ दिखाई दे रहा है. हालांकि दिखने में ये गियर नॉब जैसा ही दिख रहा है, लेकिन ये इंफोटेनमेंट सिस्टम को कोई हिस्सा या SUV के कई ड्राइविंग मोड्स का स्विच भी हो सकता है. मिली जानकारी के मुताबिक जीप वैगनियर दो वेरिएंट्स में पेश की जाएगी जिसमें पहला वैगनियर नाम से आएगा और दूसरे लंबे व्हीलबेस वाले मॉडल का नाम ग्रैंड वैगनियर होगा.

ये भी पढ़ें : खुशखबरी- बैंक जल्द ट्रांसफर करेगा आपके खाते में पैसा, सरकार ने दिया आदेश

कितनी होगी कीमत?
इसकी बिक्री 2021 की दूसरी तिमाही से शुरू होने की उम्मीद है. हालांकि इसकी कीमतों का खुलासा अभी नहीं किया गया है, लेकिन एक अनुमान है कि ये 70 हजार डॉलर से लेकर 80 हजार डॉलर के बीच आ सकती है.





Source link