मुरैना जिले के ग्राम खेरा कला में सोमवार शाम गांव के पास बहने वाले नाले में एक नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कैलारस अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस
.
बच्चों ने सबसे पहले देखा शव
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव के कुछ बच्चे नाले के पास खेल रहे थे। तभी एक बच्चे की नजर पानी में पड़े नवजात बच्ची के शव पर पड़ी। बच्चों ने तुरंत इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी। देखते ही देखते नाले के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद गांव के सरपंच रामस्वरूप धाकड़ ने घटना की सूचना कैलारस थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
घटना शाम करीब शाम 5 से 6 बजे के बीच की है। एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कैलारस अस्पताल की मॉर्चुरी में भिजवाया। टीआई बीरेश कुशवाह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और मामले की जांच जारी है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
खेरा कला के सरपंच रामस्वरूप धाकड़ ने बताया-
गांव के बाहर नाले में नवजात बच्ची का शव होने की सूचना मुझे ग्रामीणों ने फोन पर दी। मैंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची और शव को ले गई।
