छतरपुर में हर घर तिरंगा अभियान में निकली बाइक रैली: 25 स्कूलों की छात्राएं-अधिकारी हुए शामिल; स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बनाए तिरंगे – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में हर घर तिरंगा अभियान में निकली बाइक रैली:  25 स्कूलों की छात्राएं-अधिकारी हुए शामिल; स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बनाए तिरंगे – Chhatarpur (MP) News


रैली छत्रसाल चौराहा, चौक बाजार रोड, महल तिराहा, बड़ा तालाब और पुलिस लाइन होते हुए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पहुंची।

छतरपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग” अभियान के तहत तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली में डीजे पर राष्ट्र गीत बजाए गए।

.

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 से रैली का शुभारंभ हुआ। ये छत्रसाल चौराहा, चौक बाजार रोड, महल तिराहा, बड़ा तालाब और पुलिस लाइन होते हुए फिर से स्कूल पहुंची। रैली में छतरपुर विधायक ललिता, नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

नपा ने सेल्फी पॉइंट ऑफ प्रदर्शनी में लगाए बैरिकेड।

छत्रसाल चौराहे पर नगर पालिका ने शिविर लगाया कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉक और जनपद स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। छत्रसाल चौराहे पर नगर पालिका ने शिविर लगाया है। यहां स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए तिरंगे बेचे जा रहे हैं। छोटे झंडे 15 रुपए और बड़े झंडे 25 रुपए में उपलब्ध हैं। नगर पालिका ने चौराहे पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया है। जिले के हर ब्लॉक में इसी तरह के कैंप लगाकर झंडे बेचे जा रहे हैं।

सेल्फी प्वाइंट-प्रदर्शनी को बैरिकेड लगाकर किया बंद कर्मचारियों की लापरवाही के चलते शहर की छत्रसाल चौराहे सेल्फी प्वाइंट और प्रदर्शनी में कर्मचारियों ने बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है जिससे लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं वहीं लोगों का कहना है कि इसकी नगर पालिका भारी बिल लगाकर राशि का गमन करेगी।

13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराने का संदेश देना रैली निकाली गई।

13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराने का संदेश देना रैली निकाली गई।



Source link