जाम में फंसे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, फिर ट्रेन से गए इंदौर

जाम में फंसे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, फिर ट्रेन से गए इंदौर


Last Updated:

Gwalior News: ग्वालियर पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी जाम में फंस गए. उन्हें स्टेट प्लेन से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ लौटना था. मंत्री विजयवर्गी समय पर एयरपोर्ट पहुंच नहीं पाए. फिर ट्रेन से इंदौर …और पढ़ें

जाम में फंसे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, फिर ट्रेन से गए इंदौरमंत्री कैलाश विजयवर्गी ने जताई नाराजगी.
ग्वालियर. ग्वालियर पहुंचे मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी जाम में फंस गए. जाम के चलते मंत्री विजयवर्गीय वक्त पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाए. उन्हें ग्वालियर एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ भोपाल लौटना था. जाम में फंसने के बाद मंत्री विजयवर्गीय ने सीएम को सूचना दी. इसके बाद उन्हें ट्रेन से इंदौर के लिए रवाना होना पड़ा. जाम में फंसने के बाद मंत्री विजयवर्गीय ने ग्वालियर के पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में ट्रैफिक प्लानिंग इस तरह होनी चाहिए कि आयोजन भी चले और आम लोगों का आवागमन भी प्रभावित न हो. लापरवाही के कारण CM और मंत्रियों को लोगों को गुस्से का शिकार होना पड़ता है.

ग्वालियर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था. इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई. इसका खामियाजा उनके ही सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को झेलना पड़ा. उन्हें सीएम के साथ स्टेट प्लेन से लौटना था. हालांकि जाम में फंसने के कारण वे समय पर एयरपोर्ट नहीं  पहुंच पाए.

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जाहिर की नाराजगी

बताया जाता है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ भोपाल लौटना था. लेकिन जाम के कारण वो वक्त पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाए. इस दौरान सीएम उनका इंतजार करते रहे. फिर उन्होंने मुख्यमंत्री को समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाने की जानकारी दी. इसके बाद ट्रेन से इंदौर के लिए रवाना हुए.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

जाम में फंसे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, फिर ट्रेन से गए इंदौर



Source link