खरगौन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल और जिला अध्यक्ष अजय यादव ने अंजड मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष ऋतुराज सिंह तोमर का स्वागत किया। उन्होंने तोमर को भाजपा का अंगवस्त्र और पुष्प माला पहनाई।
.
सांसद पटेल ने कहा कि अंजड मंडल भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है। राजपुर विधानसभा में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में सबसे अधिक लीड यहीं से मिलती है। उन्होंने तोमर से इस लीड को बनाए रखने की अपेक्षा जताई।
जिला अध्यक्ष यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि हर पदाधिकारी पहले एक सामान्य कार्यकर्ता होता है। तोमर ने संगठन के कार्यों को जमीनी स्तर पर उतारने का संकल्प लिया।
मंडल अध्यक्ष तोमर ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे दशहरा मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अस्पताल चौक पर समाप्त होगी। नगर में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। 15 अगस्त को सुबह 7:30 बजे बस स्टैंड स्थित सुभाष पार्क में ध्वजारोहण होगा।