बालाघाट में नक्सल क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
बालाघाट के नक्सल प्रभावित क्षेत्र लौंगुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशेष तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में कलेक्टर मृणाल मीणा और आईजी संजय कुमार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान सभी ने तिरंगा थामा और देशभक्ति के नारे ल
.
2 से शुरू हुआ अभियान 15 अगस्त तक चलेगा
प्रदेश में 2 से 15 अगस्त तक चल रहे इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों में देशप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जगाना है।
ग्रामीणों ने आमानाला जलाशय की नहरों की मरम्मत की मांग रखी। इससे हुड्डीटोला, रूपझर, छपरवाही, दीनाटोला और खमरिया के किसानों को सिंचाई में सुविधा होगी। कलेक्टर ने सिंचाई विभाग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
यात्रा के बाद आयोजित शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
किसानों ने सिंचाई के लिए की ट्रांसफॉर्मर की मांग
खुरसुड़ पंचायत के सल्फारीठ गांव के लोगों ने बिजली आपूर्ति की समस्या बताई। गौनाझोला के किसानों ने सिंचाई के लिए ट्रांसफॉर्मर की मांग की। लौगुर के ग्रामीणों ने बैगाटोला तक 800 मीटर सीमेंट कॉन्क्रीट रोड की मांग की। वन विभाग से अनापत्ति न मिलने के कारण यह काम रुका है। कलेक्टर ने वन विभाग और सरपंच को आपसी समन्वय से सड़क निर्माण और मनरेगा के कार्य कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पट्टे की फौती दर्ज करने के निर्देश
शिविर में वन पट्टाधारक दयालसिंह शिकायत लेकर आए थे कि उनके पिता को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का फायदा मिल रहा था, लेकिन पिता की मृत्यु के बाद वन विभाग की ओर से पट्टे पर फौती दर्ज नही की गई है। जिसके कारण उसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नहीं मिल रही है। इस पर कलेक्टर ने मौके पर ही वन विभाग के अधिकारी को दयालसिंह के पट्टे की फौती दर्ज करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने लौगुर क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलने की शिकायत की।