Last Updated:
AUS Vs SA 2nd T20I Highlights Dewald Brevis record century: साउथ अफ्रीका ने डेवाल्ड ब्रेविस की तूफानी सेंचुरी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 में हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल की.
साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में ठोकी सेंचुरी तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरा था. टॉस हारने के बाद मेहमान टीम की शुरुआत खराब हुई थी और 57 रन पर तीन विकेट गिर गए थे. कप्तान एडन मार्रकम 18 तो रायन रिटल्टन 14 रन पर बनाकर लौटे. दो विकेट गिरने के बाद मैदान पर कदम रखने वाले डेवाल्ड ब्रेविस ने तूफानी बल्लेबाजी कर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का बना बनाया खेल बिगाड़ दिया.
🚨 MATCH RESULT 🚨
What a game! 🔥
The Proteas delivered a commanding performance with both bat and ball as they keep the series alive in style. 💪🇿🇦