इंदौर में आवारा पशुओें की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है
इंदौर (Indoe) में आवारा पशुओें की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है. इसीलिए नगर निगम की टीम ने इस युवक की गाय (cow) भी पकड़ ली है. उसे छुड़ाने के लिए वो लकवाग्रस्त पिता को पीठ पर उठाकर नगर निगम के चक्कर लगा रहा है.
आधुनिक तकनीकी के इस युग में जहां आपकी और हमारी सारी शिकायतें एक क्लिक पर दर्ज हो जाती हैं,उस दौर में एक असहाय बेटा अपने लाचार पिता को पीठ पर लादकर कई दिन से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है. अपने पिता को श्रवण कुमार की तरह पीठ पर लादे इस बेटे का ये दृश्य देखकर हर किसी की आंखे नम हो रही हैं. इंदौर के बाणगंगा इलाके का ये गरीब अपनी गाय को नगर-निगम इंदौर से छुड़ाने के लिए पिछले करीब 15 दिन से इसी तरह भटक रहा है. उसका कहना है नगर निगम के कर्मचारियों ने उसकी गाय बंधक बना ली है. उसके परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है.
नगर निगम के अभियान ने बढ़ाई मुश्किल
तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में पशु पालक कह रहा है कि उसकी गाय निगम वालों ने पकड़ ली है. उसी का दूध बेचकर दोनों बाप-बेटे अपना पेट पालते हैं. लेकिन अब गाय न होने से उनके जिंदा रहने का एकमात्र सहारा छिन गया है. पशु पालक ने बताया कि पिता लकवाग्रस्त हैं. वो चल फिर नहीं सकते. जब से गाय गई है तब से जीवन मुश्किल हो गया है. उसने बताया कि वो निवर्तमान महापौर मालिनी गौड़ के पास भी गया और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के पास भी अपनी फरियाद लेकर पहुंचा.लेकिन कोई मदद नहीं कर रहा है.
आवारा पशुओं के खिलाफ मुहिम
इंदौर में आवारा पशुओें की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है. इसीलिए नगर निगम की टीम ने इस युवक की गाय भी पकड़ ली है. उसे छुड़ाने के लिए वो लकवाग्रस्त पिता को पीठ पर उठाकर नगर निगम के चक्कर लगा रहा है.