आलोट रेलवे स्टेशन के पीछे सुनसान इलाके में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान विक्रमगढ़ निवासी सुरेश के रूप में हुई। वह दो दिन से लापता था।
.
मंगलवार सुबह उनके साले भैरूलाल ने आलोट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दिन मे बकरी चराने वाले लोगों ने पेड़ पर लटकी लाश देखी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
आलोट थाने के एसआई कन्हैयालाल खेरवा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका पंचनामा बनाकर मर्ग दर्ज किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आलोट सिविल हॉस्पिटल भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार सुरेश शराब का आदी था। यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच कर रही है। अभी पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।