Last Updated:
Photography business loan scheme mp apply online: फोटोग्राफी और प्रिंटिंग का बिज़नेस सतना जैसे शहरों में लगातार डिमांड में रहता है. स्कूल, शादी, ऑफिस और राजनीतिक कार्यक्रमों में इसकी जरूरत बनी रहती है.
कम लागत, तेज़ मुनाफा
फोटोग्राफी, फोटो कॉपी और ऑफ़सेट प्रिंटिंग का कारोबार आप महज़ 1 से 2 लाख रुपये के निवेश से शुरू कर सकते हैं. अगर आप थोड़ा बड़ा सेटअप करना चाहते हैं तो 5 लाख रुपये में एक शानदार स्टूडियो तैयार किया जा सकता है. यह एक ऐसा बिज़नेस मॉडल है जिसमें शुरुआती निवेश कम है लेकिन काम की स्थिरता और ऑर्डर की संख्या के कारण कमाई का दायरा काफी बड़ा है.
जिला व्यापार उद्योग सतना के प्रबंधक आर. एल. पांडेय ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश सरकार की उद्यम क्रांति योजना के तहत सर्विस और बिज़नेस सेक्टर में 25 लाख रुपये तक का लोन बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है. वहीं इंडस्ट्री सेक्टर के लिए यह सीमा 50 लाख रुपये तक ह. खास बात यह है कि इसमें 3% का ब्याज अनुदान भी दिया जाता है जिससे लोन की किश्त चुकाना आसान हो जाता है.
ऑनलाइन आवेदन से आसान प्रक्रिया
इस योजना के लिए इच्छुक आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करना होता है. आवेदन के बाद प्रकरण की जांच होती है और फिर इसे बैंक को भेजा जाता है. बैंक लोन स्वीकृत कर सीधे आवेदक को राशि उपलब्ध कराता है. इससे नए उद्यमियों को पूंजी की समस्या नहीं होती और वे आसानी से अपना बिज़नेस शुरू कर सकते हैं.
स्थानीय मार्केट में बढ़िया संभावनाएं
सतना जैसे शहर में इस बिज़नेस की डिमांड लगातार बनी हुई है. शादी-ब्याह, राजनीतिक कार्यक्रम, शैक्षणिक संस्थान, और कॉर्पोरेट मीटिंग्स में फोटो और प्रिंटिंग सेवाओं की ज़रूरत सालभर बनी रहती है. यही वजह है कि एक बार ग्राहक बनाने के बाद ऑर्डर लगातार आते रहते हैं.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें