गड्ढे में भरा था पानी, डूबने से 2 चचेरे भाइयों की गई जान

गड्ढे में भरा था पानी, डूबने से 2 चचेरे भाइयों की गई जान


Last Updated:

MP News: मध्य प्रदेश के सीधी में दर्दनाक हादसा हुआ. यहां पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गड्ढे में भरा था पानी, डूबने से 2 चचेरे भाइयों की गई जानसीधी पुलिस कर रही मामले की जांच.
सीधी. मध्य प्रदेश के सीधी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बरसाती पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने गड्ढे से दोनों मासूम बच्चों के शव को बाहर निकाला. पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है. घटना की भनक लगते ही मौके पर भारी तादाद में लोगों की भीड़ जमा हो गई. परिवार के लोगों का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे घर से खेलते हुए अचानक अवैध तरीके से बने खाई नुमा गड्ढे में नहाने चले गए थे.

पानी ज्यादा होने की वजह से दोनों बच्चों की डूब जाने से मौत हो गई. पूरा मामला शहर से लगे जमुरी इलाके के जमोरी कला गांव का है. यहां एक निजी पैलेस के पीछे अवैध तरीके से खाई नुमा गड्ढे में भारे बरसाती पानी डूबने से बच्चों की मौत हो गई.

पुलिस कर रही मामले की जांच
दोनों बच्चे घर से शाम के वक्त खेलने निकले हुए थे. यहां खाई नुमा गड्ढे में भरे पानी को देख दोनों बच्चे नहाने उतर गए. गहरे पानी में चले जाने की वजह से दोनों की मौत हो गई. हादसे में 7 साल के सूर्य प्रकाश भुजवा और 9 साल के सूर्य भुजवा की जान चली गई. अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चे नहाने या खेलने के लिए पानी में उतरे, लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण डूब गए.

जमोडी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मासूम बच्चों के शवों को बरामद किया. पीएम के बाद परिवारजनों को बॉडी सौंप दिया गया है. खाई नुमा गढ़ा था जहां बरसात का पानी भरा था. इसमें डूबने से दोनों मासूम बच्चों की मौत हुई. यह दोनों चचेरे भाई हैं जो अचानक खेलते खेलते शाम के वक्त गड्ढे के पास पहुंच गए थे. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस मार्ग कायम कर आगे की जांच कर रही है.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

गड्ढे में भरा था पानी, डूबने से 2 चचेरे भाइयों की गई जान



Source link