देवास में एक व्यक्ति के साथ मारपीट और अपमान का मामला सामने आया था। 7 अगस्त 2025 को लसूड़लिया ब्राह्मण के कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उनके सिर के बाल और मूंछें काट दीं।
.
पीड़ित ने 8 अगस्त को शाजापुर जिले के सुंदरसी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनका मोबाइल और पर्स भी छीन लिया। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
एसपी पुनीत गेहलोद के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने 12 अगस्त को संतोष उर्फ शांतीलाल, विष्णु, कमल, सुनिल और संजय गुर्जर को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी लसूड़लिया ब्राह्मण और सेडु गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, लूट और मारपीट के अलावा धारा 189(4), 190, 191(3), 140(2), 309(6), 118(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
युवक को लाठियों से पीटा था, शाजापुर से गाड़ी में देवास ले गए आरोपी
आरोपी उसे शाजापुर से गाड़ी में डालकर देवास ले गए। यहां उसे महिला से छेड़छाड़ के शक में लाठियों से पीटा और बाल काट दिए थे। पूरी खबर पढ़िए…