Dhirendra krishna shastri statement on husband wife Realtion:बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने एक वीडियो जारी कर वर्तमान समय में पति-पत्नी के रिश्तों की गिरती गुणवत्ता पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि पहले विवाह में सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई जाती थीं, लेकिन अब रिश्ते जल्दी टूट जाते हैं. इसका कारण है कि लोग जीवनसाथी चुनते समय सुंदरता को प्राथमिकता देते हैं, समझदारी को नहीं. शास्त्री जी ने कहा कि यदि जीवनसाथी समझदार होगा, तो रिश्ता लंबा चलेगा. केवल सुंदरता रिश्ते को नहीं निभा सकती. उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि जीवनसाथी चुनते समय सुंदरता से पहले समझदारी को प्राथमिकता दें.