सतना में कार-बाइक भिड़ंत, सब्जी विक्रेता की मौके पर मौत: पडुहार मोड़ पर हुआ हादसा; ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा, पुलिस कर रही तलाश – Satna News

सतना में कार-बाइक भिड़ंत, सब्जी विक्रेता की मौके पर मौत:  पडुहार मोड़ पर हुआ हादसा; ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा, पुलिस कर रही तलाश – Satna News



वेदांती कुशवाहा(45) की मौके पर ही मौत हो गई।

सतना के सभापुर थाना क्षेत्र में पडुहार मोड़ पर बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में 45 साल के सब्जी विक्रेता वेदांती कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई।

.

सेमरिया थाना क्षेत्र के मझगवां निवासी वेदांती कुशवाहा सुबह करीब 10 बजे बाइक पर सब्जी लेकर बिरसिंहपुर जा रहे थे। पडुहार मोड़ पर सामने से आ रही कार (MP 13 ZV 4914) से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वेदांती सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिरसिंहपुर अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार कार रीवा जिले के बेलहाई थाना सेमरिया की है। मृतक नियमित रूप से बिरसिंहपुर में सब्जी बेचने आते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।



Source link