मैहर में डीजे विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट: जन्मदिन कार्यक्रम के बाद हुआ झगड़ा, टीआई बोले-सीसीटीवी से आरोपियों की हो रही तलाश – Maihar News

मैहर में डीजे विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट:  जन्मदिन कार्यक्रम के बाद हुआ झगड़ा, टीआई बोले-सीसीटीवी से आरोपियों की हो रही तलाश – Maihar News



लाठी-डंडों से लैस दो गुटों के लोग सीसीटीवी में कैद हुए।

मैहर में सोमवार रात जन्मदिन कार्यक्रम के बाद डीजे को लेकर विवाद हो गया। साहिलरा गांव में विवाद बढ़ने के बाद दो पक्षों में मारपीट तक पहुंच गई।

.

दरअसल, हनुमान टोला के काली कोल उर्फ छोटा डॉन और उनके साथी डीजे लेकर साहिलरा पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे डीजे बजाते हुए लौट रहे थे। बांधा बैरियर के पास जतिन शर्मा से उनकी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष भिड़ गए।

डीजे लेकर बांधा बैरियर पर जमा हुए लोग

इसके बाद हनुमान टोला के लोग डीजे लेकर बांधा बैरियर पर जमा हो गए। पुलिस ने उन्हें वहां से हटाकर थाना मैहर बुला लिया। मां शारदा मंदिर की पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में लाठी-डंडों से लैस लोगों का वीडियो रिकॉर्ड हो गया है।

दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज

थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि जतिन शर्मा की शिकायत पर काली कोल और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धारा 115, 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी तरफ, विनय आदिवासी की शिकायत पर जतिन शर्मा के खिलाफ धारा 115, 296 बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।



Source link