Last Updated:
Tiger Death Narmadapuram: नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) में एक बाघ मृत पाया गया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.
मध्यप्रदेश में 9 टाइगर रिजर्व हैं.एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 11 से 12 साल के बाघ टी-66 को मंगलवार को एक गश्ती दल ने अभयारण्य के लगदा बीट में मृत पाया, जिसके बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दी. सटीआर की उप निदेशक ऋषिभा सिंह नेताम ने कहा कि वनकर्मियों और पशु चिकित्सकों द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान, अवैध शिकार का कोई संकेत नहीं मिला और बाघ के शरीर के सभी अंग सही सलामत थे.
मध्यप्रदेश में 9 टाइगर रिजर्व
मध्यप्रदेश में नौ टाइगर रिजर्व हैं, जिनमें कान्हा, बांधवगढ़, सतपुड़ा, पेंच और पन्ना शामिल हैं. एनटीसीए और भारतीय वन्यजीव संस्थान (नवीनतम जनगणना) के अनुसार मध्यप्रदेश देश में सबसे अधिक 785 बाघों का घर है. इसके बाद कर्नाटक (563) और उत्तराखंड (560) का स्थान है.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें