Satna Top Schools: ये हैं सतना के टॉप स्कूल, एडमिशन के लिए लगती है होड़, देखें लिस्ट

Satna Top Schools: ये हैं सतना के टॉप स्कूल, एडमिशन के लिए लगती है होड़, देखें लिस्ट


Last Updated:

Top 5 Schools In Satna: आइए आपको सतना के टॉप 5 स्कूलों के बारे में बताते हैं, जो अपने शानदार प्रदर्शन और सुविधाओं के लिए मशहूर हैं. (रिपोर्ट: शिवांक द्विवेदी)

शहर में कई ऐसे स्कूल हैं, जो न केवल बेहतरीन शिक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, संस्कृति और आधुनिक सुविधाओं का खजाना भी खोलते हैं. ये स्कूल हर साल प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को तैयार कर रहे हैं.

 Top 5 Schools

आइए आपको सतना के टॉप 5 स्कूलों की सैर कराते हैं, जो अपने शानदार प्रदर्शन और सुविधाओं के लिए मशहूर हैं.इन स्कूलों में शिक्षा का स्तर इतना हाई है कि सभी अपने बच्चों का दाखिला यहीं करवाना चाहते हैं. इन स्कूलों में एडमिशन मिलना आसान नहीं है.

सबसे पहले बात करते हैं, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 जो ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित है. यह स्कूल हर क्षेत्र में बच्चों को तैयार करने के लिए जाना जाता है. यहाँ की पढ़ाई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पैटर्न पर आधारित है. खास बात यह है कि यहाँ की फीस बेहद किफायती है और तीन महीने में एक ही बार लगती है.

पहली कक्षा में सालाना ₹2400 से लेकर बारहवीं तक ₹12000 तक. वेल एजुकेटेड फैकल्टी और आधुनिक सुविधाओं के साथ यह स्कूल अभिभावकों की पहली पसंद बना हुआ है.

दूसरे नंबर पर आता है सीएमए स्कूल जो सतना पन्ना रोड में स्थित है. यह स्कूल अपने विशाल ग्राउंड और हाई एजुकेशन पैटर्न के लिए प्रसिद्ध है. नर्सरी से बारहवीं तक की पढ़ाई के साथ यहाँ की सालाना फीस ₹16000 से ₹26000 तक है. खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए यह स्कूल एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है.

school

तीसरे स्थान पर है अमौधा में स्थित सेंट माइकल स्कूल. यह सीबीएसई स्कूल बच्चों और अभिभावकों की पहली पसंद है. यहाँ की सालाना फीस ₹40000 से ₹65000 तक है. यह स्कूल अपनी अनुशासित पढ़ाई और शानदार फैकल्टी के लिए जाना जाता है.

चौथे नंबर पर आता है क्रिस्तुकुला मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल जो महादेवा पतेरी में है. यह स्कूल अपनी उत्कृष्ट पढ़ाई और सीआईसीएसई बोर्ड के लिए मशहूर है. यहाँ की फीस ₹33000 से ₹65000 तक है जो कक्षा के अनुसार बढ़ती है.

अंत में द लवडेल स्कूल कोठी रोड पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराता है. यह सीबीएसई पैटर्न स्कूल है जहाँ फीस ₹10000 से ₹65000 तक है. यह स्कूल बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल और संस्कृति में भी अवसर प्रदान करता है.

homecareer

ये हैं सतना के टॉप स्कूल, एडमिशन के लिए लगती है होड़, देखें लिस्ट



Source link