23 गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा, एक गिरफ्तार: बुरहानपुर में वाहन के अंदर 7 मृत गाय मिलीं; चालक गाड़ी छोड़कर भागा – Burhanpur (MP) News

23 गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा, एक गिरफ्तार:  बुरहानपुर में वाहन के अंदर 7 मृत गाय मिलीं; चालक गाड़ी छोड़कर भागा – Burhanpur (MP) News



बुरहानपुर में गणपति नाका थाना पुलिस ने इंदौर–इच्छापुर हाईवे पर गौवंश तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक कंटेनर को पकड़ा जिसमें 23 गोवंश ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे। इनमें 16 जिंदा और 7 मृत मिले।

.

एसपी आशुतोष बागरी के निर्देश पर टीआई सुरेश महाले की टीम ने गणपति नाका थाने के सामने हाईवे पर कंटेनर को रोका। जांच में सामने आया कि गौवंश को महाराष्ट्र में वध के लिए भेजा जा रहा था।

पुलिस ने कंटेनर के परिचालक गोपाल पिता पप्पूलाल वर्मा (24) निवासी बाबलदा, राजगढ़ को गिरफ्तार किया। वहीं चालक जुबेर पिता शहजाद, निवासी काचीखेड़ा, सारंगपुर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

आरोपियों पर गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11-1 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस वाहन मालिक और अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है। कार्रवाई में टीआई सुरेश महाले, प्रधान आरक्षक देवेंद्र पवार, संतोष चौहान और गुरुदीप पटेल शामिल थे। जिले में अवैध गौवंश परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।



Source link