Last Updated:
दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता ने मुरली विजय के साथ मिलकर पति को धोखा दिया. मुरली ने निकिता से शादी की और कार्तिक का घर बर्बाद कर दिया.
भारतीय क्रिकेट में दो दोस्तों की कहानी दुनिया भर के लिए मिसाल है. ये दोस्ती में सबकुछ लुटाने वाली नहीं बल्कि लूट लेने वाली मिसाल है. हम बात कर रहे हैं पूर्व भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक की जिनके साथ उनको दोस्त भारतीय टीम के पूर्व ओपनर मुरली विजय ने धोखा किया था.

यह तब हुआ जब दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी और बचपन की दोस्त निकिता वंजारा ने उन्हें दूसरे क्रिकेटर मुरली विजय के साथ धोखा दिया. कमाल की बात यह है कि इंडियन प्रीमियर लीग को दौरान कार्तिक ने निकिता से मुरली को मिलाया था. दोस्त की बीवी यानी भाभी पर ही उनका दिल आ गया.

साल 2007 में 21 साल के दिनेश कार्तिक ने बचपन की प्रेमिका निकिता के साथ पारंपरिक शादी की थी. पांच साल दोनों की शादी बिल्कुल ठीक चली इसके बाद निकिता ने उनके दिनेश के दोस्त और टीममेट मुरली विजय के प्रति आकर्षित हो गईं.

दिनेश कार्तिक को अपनी तब की पत्नी निकिता के आईपीएल सीजन 5 में तमिलनाडु के साथी खिलाड़ी मुरली के साथ अफेयर के बारे में पता चला. जैसे ही उनको इसके बारे में पता चला दिनेश ने निकिता से अलग होने का फैसला किया. इसके बाद 2012 में उन्होंने तलाक ले लिया जबकि निकिता अपने पहले बेटे के साथ गर्भवती थीं.

निकिता से अलग होने के बाद दिनेश के प्रदर्शन में भारी गिरावट देखी गई. उन्हें अपनी टीम से बाहर कर दिया गया और तमिलनाडु टीम की कप्तानी मुरली को दे दी गई. वहीं दूसरी तरफ मुरली अपने करियर के शिखर पर पहुंचते दिखे. मुरली ने आईपीएल में चेन्नई के लिए शानदार प्रदर्शन किया और निकिता से शादी के बाद उन्हें टीम इंडिया के लिए भी चुना गया.

दूसरी ओर दिनेश अपने बिगड़ते करियर के बारे में बेहद परेशान होने लगे. हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ निदाहास ट्रॉफी फाइनल मैच ने उन्हें एक नई ताजगी का एहसास दिया और उन्होंने वहां से पुनर्जीवित किया.