MP Live News 14 August 2025: भोपाल में आज तिरंगे के रंग में रंगेगा शहर, मुख्यमंत्री मोहन यादव लेंगे कई आयोजनों में हिस्सा

MP Live News 14 August 2025: भोपाल में आज तिरंगे के रंग में रंगेगा शहर, मुख्यमंत्री मोहन यादव लेंगे कई आयोजनों में हिस्सा


Live now

Last Updated:

MP Live News: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP Live News 14 August 2025 Update. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई शहरों में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी. मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सुबह 9:30 बजे बड़े तालाब पर होने वाली विशेष तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे, जहां 50 से अधिक बोट्स देशभक्ति के रंग में सजी दिखाई देंगी. इस आयोजन में 100 से अधिक वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जो विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से देशभक्ति की मिसाल पेश करेंगे.

इसके बाद मुख्यमंत्री का दिन बैठकों और अन्य तिरंगा यात्राओं से भरा रहेगा. सुबह 10:10 बजे वे टेक्सटाइल इंडस्ट्री राउंड टेबल ग्लोइंग सॉर्सिंग लीडर्स के साथ बैठक करेंगे. 11 बजे वे कोलार रोड की तिरंगा यात्रा और 11:45 पर शौर्य स्मारक की यात्रा में शामिल होंगे.

दोपहर 12:30 बजे वे पीएचक्यू पहुंचकर पुलिस विभाग को डायल 112 की सौगात देंगे. 1:40 पर वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्वालियर में बलराम जयंती एवं किसान दिवस समारोह में भाग लेंगे. दोपहर 2:00 बजे वे जबलपुर और फिर मंडला के लिए रवाना होंगे, जहां 3 बजे मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि और अन्य विकास कार्यों की सौगात देंगे.

August 14, 2025 07:30 IST

सिवनी पुलिस ने अंदेह कत्ल का किया खुलासा

MP Crime News: सिवनी के बंडोल थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज अंदेह हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामला 5 जून 2025 का है, जब ग्राम कलारबांकी से कान्हीवाड़ा रोड पुलिया के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला था. मृतक के सिर पर पत्थर से वार किया गया था और घटना को छिपाने के लिए उसके ऊपर वाहन चढ़ाया गया था. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की. मृतक की पहचान के लिए आसपास के जिलों में लगातार पतासाजी की गई और सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्रसारित की गई. जांच में मृतक की पहचान विनील चंद्रवंशी, निवासी ग्राम सुंआडोंगरी, थाना धनौरा के रूप में हुई.

August 14, 2025 07:13 IST

भोपाल का बड़ा तालाब बना देशभक्ति का दरिया – देखें तिरंगे से सजी 50+ बोट्स

MP Live: भोपाल के बड़े तालाब पर आज सुबह 9:30 बजे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे. 50 से अधिक बोट्स और 100+ वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी देशभक्ति का संदेश देंगे. यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक अनोखा दृश्य पेश करेगा.

homemadhya-pradesh

MP Live: भोपाल में आज तिरंगे के रंग में रंगेगा शहर, मोहन यादव होंगे कई आयोजनों



Source link