Viral Video: SDM कोर्ट पहुंचा ‘फरियादी’ कुत्ता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Viral Video: SDM कोर्ट पहुंचा ‘फरियादी’ कुत्ता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल


Last Updated:

Dog Viral Video: सिवनी जिले के लखनादौन SDM कोर्ट में एक कुत्ता सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में पहुंच गया और फरियादी की तरह बैठा रहा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

SDM कोर्ट पहुंचा 'फरियादी' कुत्ता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियोSDM कोर्ट पहुंचा फरियादी कुत्ता
सिवनी. मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक अनोखी और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जिले के लखनादौन अनुविभागीय अधिकारी (SDM) कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान एक कुत्ता ‘फरियादी’ की तरह कोर्ट रूम में पहुंच गया. यह घटना बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे की बताई जा रही है, जब कोर्ट में अधिकारी वकीलों और फरियादियों की बात सुन रहे थे.

सुनवाई के बीच अचानक एक कुत्ता कोर्टरूम में घुस आया और शांति से लोगों की दलीलें सुनता हुआ बैठ गया. ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो वह अपनी बारी का इंतज़ार कर रहा हो. दिलचस्प बात यह रही कि किसी ने भी उसे वहां से भगाया नहीं. लोग उसकी मौजूदगी को नजरअंदाज करते रहे और कुत्ता आराम से कोर्ट रूम में बैठा रहा.

कोर्ट से निकलने के बाद वह कुत्ता पूरे एसडीएम ऑफिस का चक्कर भी लगाता नजर आया. इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स भी किए.

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाकिया लहजे में कहा कि कुत्ता न्याय मांगने कोर्ट पहुंचा था, जबकि कुछ ने कहा कि कुत्ता जनसंख्या नियंत्रण की नसबंदी योजना की शिकायत लेकर आया है. कई लोगों ने इसे कुत्तों की आपसी रंजिश और रेबीज के खतरे से जोड़ते हुए इसे प्रतीकात्मक रूप में लिया.

हालांकि, इस पूरी घटना के बाद एक गंभीर सवाल भी उठता है — कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कितनी चाक-चौबंद है? यदि कोई जानवर इतनी आसानी से कोर्ट रूम तक पहुंच सकता है, तो यह सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा सकती है. ऐसे में जिम्मेदारों को इस दिशा में गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeajab-gajab

SDM कोर्ट पहुंचा ‘फरियादी’ कुत्ता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो



Source link