IPL 2026: मिनी ऑक्शन में भारत नहीं, इस देश का खिलाड़ी बिकेगा सबसे महंगा, आरसीबी स्टार पर आकाशवाणी…

IPL 2026: मिनी ऑक्शन में भारत नहीं, इस देश का खिलाड़ी बिकेगा सबसे महंगा, आरसीबी स्टार पर आकाशवाणी…


Last Updated:

आईपीएल 2026 के लिए होने वाली नीलामी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. आकाश चोपड़ा ने इस मिनी ऑक्शन के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी को लेकर भविष्यवाणी की है. आकाश चोपड़ा ने किसी भारतीय की बजाय ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन पर…और पढ़ें

IPL 2026: भारत नहीं, इस देश का खिलाड़ी बिकेगा सबसे महंगा, चोपड़ा की आकाशवाणीध्रुव जुरेल को रन आउट करते कैमरन ग्रीन.
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग का अगला एडिशन यानी आईपीएल 2026 अभी काफी दूर है लेकिन उसके लिए होने वाली नीलामी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी को लेकर भविष्यवाणी की है. हैरानी वाली बात यह है कि आकाश चोपड़ा ने किसी भारतीय की बजाय विदेशी खिलाड़ी पर दांव लगाया है. चोपड़ा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं.  ग्रीन चोट से वापसी के बाद से ही शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में 13 गेंदों में 35 रन बनाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से जीत मिली.

आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में हो सकता है. आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस नीलामी पर बात की. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि कैमरन ग्रीन नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं. चोट से वापसी के बाद से उनकी बल्लेबाजी फॉर्म पहले से ही शानदार है. वे अभी गेंदबाजी के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन किसी समय गेंदबाजी भी शुरू करेंगे.’ ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 12 मैचों में 143.25 की स्ट्राइक रेट से 255 रन बनाए थे. हालांकि, चोट के कारण उन्होंने आईपीएल 2025 में हिस्सा नहीं लिया था.

आकाश चोपड़ा ने अपनी चर्चा को मुंबई इंडियंस की ओर भी मोड़ा. उन्होंने कहा, ‘मुंबई इंडियंस टैलेंट पहचानने में बहुत आगे है. मैं चार नाम लेने जा रहा हूं, जो उनके पास थे. उनके पास डेवॉल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड और ग्रीन थे और सभी एक ही साल में. लेकिन उन्होंने बाद में इन चारों को जाने दिया. अब इनमें से एक भी खिलाड़ी उनके पास नहीं है. मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस को अपने विदेशी खिलाड़ियों के साथ थोड़ा और धैर्य रखने की जरूरत है, जैसा वे भारतीय खिलाड़ियों के साथ रखते हैं.’

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

IPL 2026: भारत नहीं, इस देश का खिलाड़ी बिकेगा सबसे महंगा, चोपड़ा की आकाशवाणी



Source link