Last Updated:
Yuvraj Singh Statement for Shubman Gill: युवराज सिंह ने शुभमन गिल की जमकर प्रशंसा की है. युवी ने कहा कि विदेशी दौरे पर शुभमन गिल की बल्लेबाजी की लगातार आलोचना हो रही थी. लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने इंग्लैंड दौरे प…और पढ़ें
शुभमन गिल ने बतौर कप्तान इंग्लैंड में 4 शतक जड़े. नई दिल्ली. शुभमन गिल ने इंग्लैंड दौरे पर 4 शतक जड़कर अपने आलोचकों के मुंह बंद कर दिए. इससे पहले विदेशी दौरे पर उनकी बल्लेबाजी को लेकर खूब आलोचना हो रही थी. लेकिन गिल ने पहली बार बतौर कप्तान टीम के लिए इंग्लैंड में जो किया उससे आलोचकों के मुंह पर ताले लग गए. दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह भी गिल की गुणगान कर रहे हैं. युवी को लगता है कि हाल के इंग्लैंड दौरे पर गिल का प्रदर्शन अविश्वसनीय था. क्योंकि 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले विदेशी हालात में उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठाए जा रहे थे.
‘खिलाड़ियों ने डटकर सामना किया‘
युवराज ने ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के प्रयासों की भी सराहना की, जिनकी लंबी साझेदारी की बदौलत भारत ने मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट ड्रॉ कराया. युवराज ने कहा, ‘टूर्नामेंट में वह पल शानदार था जब भारत ने टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराई. मैंने बहुत लंबे समय से वाशिंगटन और जडेजा को शतक बनाते और टेस्ट मैच ड्रॉ कराते नहीं देखा.’ उन्होंने कहा, ‘यह बहुत कुछ कहता है. निश्चित रूप से जडेजा लंबे समय से टीम में हैं. लेकिन मुझे लगता है कि टीम में युवा खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर ने जो किया वह अविश्वसनीय था.’
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें