इंदौर में महिला की मौत का मामला हत्या में बदला: पोस्टमॉर्टम में सिर में मिली गोली; पुलिस ने पति को हिरासत में लिया – Indore News

इंदौर में महिला की मौत का मामला हत्या में बदला:  पोस्टमॉर्टम में सिर में मिली गोली; पुलिस ने पति को हिरासत में लिया – Indore News


इंदौर के कनाडिया इलाके में 30 साल की रानी की मौत का मामला अब सड़क हादसा नहीं, बल्कि हत्या की तरफ इशारा कर रहा है। पोस्टमॉर्टम में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, रानी के सिर में गोली लगी थी और उसके अंदर गोली भी पाई गई है। इसके बाद पुलिस ने उसके पति ईश्वर

.

क्या हुआ था घटना वाले दिन बुधवार को रानी अपने बेटे के साथ कनाडिया आई थी। उसके पति ईश्वर ने पुलिस को बताया कि वह सड़क पर घायल हालत में मिली और उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया। बाद में मायके वालों को सूचना दी गई। लेकिन रानी के मायके पक्ष ने शुरू से ही पति पर हत्या का आरोप लगाया।

मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप रानी की बड़ी मां कांता ने कहा कि रानी और ईश्वर के बीच दो साल से विवाद चल रहा था। ईश्वर स्कूल की गाड़ी चलाता है और स्कूल में काम करने वाली एक महिला से उसके प्रेम संबंध थे। इसी वजह से वह रानी को बार-बार धमकाता था। कांता का आरोप है कि रानी की हत्या कर इस मामले को हादसे की तरह दिखाने की कोशिश की गई।

पोस्टमॉर्टम के बाद जांच में नया मोड़ गुरुवार को पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि रानी के सिर में गहरा घाव है और उसमें गोली फंसी हुई थी। एक्स-रे में भी यह साफ हो गया। इसके बाद पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी और बुधवार रात ही ईश्वर को हिरासत में ले लिया।

एडिशनल डीसीपी ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर कार्रवाई होगी।

ये खबर भी पढ़ें…

इंदौर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

इंदौर के कनाड़िया में बुधवार शाम एक महिला का शव उसके घर के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला। पति उसे लेकर एमवाय पहुंचे। यहां उसने डॉक्टरों को एक्सीडेंट की जानकारी दी। उधर, महिला के मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि उसका पति से विवाद चल रहा था और महिला की हत्या की गई है। गुरुवार को महिला का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। मामले की जांच जारी है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…



Source link