पृथ्वी शॉ महाराष्ट्र के लिए करेंगे डेब्यू, 17 सदस्यीय स्क्वॉड में किए गए शामिल

पृथ्वी शॉ महाराष्ट्र के लिए करेंगे डेब्यू, 17 सदस्यीय स्क्वॉड में किए गए शामिल


Last Updated:

Prithvi Shaw to make Maharashtra debut: पृथ्वी शॉ महाराष्ट्र की ओर से घरेलू क्रिकेट में डेब्यू करने जा रहे हैं. उन्हें पिछले सीजन में मुंबई के साथ खराब प्रदर्शन के बाद खराब फिटनेस और अनुशासन के आधार पर टीम से ब…और पढ़ें

पृथ्वी शॉ महाराष्ट्र के लिए करेंगे डेब्यू, 17 सदस्यीय स्क्वॉड में किए गए शामिल

नई दिल्ली. डेब्यू टेस्ट में शतक बनाकर रातोंरात स्टार बने पृथ्वी शॉ मुंबई नहीं बल्कि महाराष्ट्र की ओर से घरेलू क्रिकेट में डेब्यू करने जा रहे हैं. रुतुराज गायकवाड़ और पृथ्वी शॉ को 18 अगस्त से नौ सितंबर तक चेन्नई में खेले जाने वाले अखिल भारतीय बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट के लिए महाराष्ट्र की 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया. टीम के कप्तान रितुराज गायकवाड़ नहीं बल्कि अंकित बावने को बनाया गया है. यह टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज शॉ का पहला टूर्नामेंट होगा जो वह महाराष्ट्र के लिए खेलेंगे. वह सत्र की शुरुआत से पहले मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र में शामिल हो गए थे.

पिछले सीजन में मुंबई के साथ खराब प्रदर्शन के बाद खराब फिटनेस और अनुशासन के आधार पर टीम से बाहर किए जाने के बाद 25 वर्षीय पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) नई शुरुआत करने के लिए उत्सुक होंगे. हालांकि रितुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) और विकेटकीपर सौरभ नवाले दोनों को एक मैच के बाद दलीप ट्रॉफी के लिए बेंगलुरु में पश्चिम क्षेत्र की टीम से जुड़ना होगा. पश्चिम क्षेत्र को सेमीफाइनल में सीधा प्रवेश मिला है और वह अपना पहला मैच चार सितंबर को खेलेगा.

गायकवाड़ को इसलिए नहीं बनाया गया कप्तान

रितुराज गायकवाड़ को इसलिए महाराष्ट्र टीम का कप्तान नहीं बनाया गया क्योंकि यह सलामी बल्लेबाज़ को दलीप ट्रॉफी 2025-26 के लिए वेस्ट ज़ोन टीम में चुना गया है. चूंकि यह जोनल टूर्नामेंट 28 अगस्त से शुरू हो रहा है, गायकवाड़ महाराष्ट्र के लिए सभी मैच नहीं खेल पाएंगे, इसलिए बावने को कप्तान चुना गया है.

टीम इस प्रकार है: अंकित बावने (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, पृथ्वी साव, सिद्धेश वीर, सचिन धास, अर्शिन कुलकर्णी, हर्षल काटे, सिद्धार्थ म्हात्रे, सौरभ नवाले, मंदार भंडारी, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, प्रदीप दाधे, विक्की ओस्तवाल, हितेश वालुंज, प्रशांत सोलंकी और राजवर्धन हांगरगेकर.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

पृथ्वी शॉ महाराष्ट्र के लिए करेंगे डेब्यू, 17 सदस्यीय स्क्वॉड में किए गए शामिल



Source link