2.19 लाख किसानों के खाते में 44 करोड़ ट्रांसफर: विदिशा जिले में मुख्यमंत्री किसान योजना के सबसे ज्यादा लाभार्थी सिरोंज में – Vidisha News

2.19 लाख किसानों के खाते में 44 करोड़ ट्रांसफर:  विदिशा जिले में मुख्यमंत्री किसान योजना के सबसे ज्यादा लाभार्थी सिरोंज में – Vidisha News


विदिशा जिले के 2,19,570 किसानों के खातों में 44 करोड़ रुपए की राशि एक क्लिक से जारी की गई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत राशि किसानों के खातों में डाली। यह योजना की 13वीं किस्त और वित्तीय वर्ष 2025-

.

विदिशा के एनआईसी वीसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी और कलेक्टर अंशुल गुप्ता उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और किसान भी मौजूद थे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। किसानों को स्वीकृति पत्र दिए गए और उनका पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।

जिले में सबसे ज्यादा लाभार्थी सिरोंज में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 1 सितंबर 2020 से शुरू की गई थी। शुरुआत में किसानों को साल में दो किश्तों में 4000 रुपए दिए जाते थे। वर्ष 2023-24 से किश्तों की संख्या बढ़ाकर तीन कर दी गई। अब किसानों को सालाना 6000 रुपए मिलते हैं।

जिले में सबसे अधिक लाभार्थी सिरोंज तहसील में 39,570 किसान हैं। इसके बाद विदिशा में 26,848, बासौदा में 25,390 और लटेरी में 23,749 किसान हैं। कुरवाई में 19,447, शमशाबाद में 18,238, नटेरन में 18,121, त्योंदा में 13,539, ग्यारसपुर में 12,547, गुलाबगंज में 10,381, पठारी में 7,568 और विदिशा नगर में 4,172 किसान लाभान्वित हुए हैं।



Source link