मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के इटारसी में सरकारी अस्पताल के एक वार्ड की छत का हिस्सा भर-भराकर गिर गया. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल के महिला एवं प्रसूति वार्ड में महिला के ऊपर छत का हिस्सा गिरा. उसे मामूली चोट आई है. महिला का बच्चा बाल-बाल बच गया. दुर्घटना के बाद वार्ड में अफरातफरी मच गई. सभी मरीजों को शिफ्ट करने के बाद वार्ड को बंद कर दिया गया.