ग्वालियर सेंट्रल जेल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अच्छे आचरण वाले 15 कैदियों को रिहा किया जाएगा। जेल प्रशासन ने रिहाई की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और परिजनों को सूचना दी है।
.
रिहाई के दिन जेल में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें कैदियों को शॉल, श्रीफल और उनके द्वारा किए गए कार्यों की राशि के चेक देकर सम्मानपूर्वक विदा किया जाएगा।
रिहाई पाएंगे ये कैदी जेल अधीक्षक विनीत सरवईया ने बताया कि इन कैदियों ने जेल में रहते हुए अपने साथी कैदियों की मदद की और अच्छे व्यवहार से सभी को प्रभावित किया। रिहाई के समय उनके साथी कैदी भी भावभीनी विदाई देंगे। जिनमें
रामप्रकाश पुत्र मुन्नूलाल दौहरे, कल्लू उर्फ बृजेश पुत्र रूपनारायण, जगदीश पुत्र रामसिंह खटीक, प्रियओमवरन पुत्र गयाराम, पवन पुत्र सुरेश पाठक, मोनू पुत्र चंद्रकांत, वीरसिंह पुत्र नन्नू लाल, गौतम पुत्र माधौसिंह कुशवाह, मनोज पुत्र ओमप्रकाश सेन, श्रीपत पुत्र चुन्नीलाल यादव, मुनीम पुत्र रामेश्वर राजपूत, शिवराज पुत्र रामभरोसे राजपूत, प्रदीप पुत्र हरिसिंह गुर्जर, पंजाब पुत्र बादाम गुर्जर और प्रिंस पुत्र उम्मी खंगार शामिल हैं।
प्रिंस को यूपी की जेल भेजेंगे कुल 16 बंदियों को रिहाई दी गई है। इनमें से प्रिंस को ग्वालियर जेल से रिहा किया जाएगा, लेकिन उत्तर प्रदेश के अपराध में सजा होने के कारण उसे झांसी की जेल भेजा जाएगा।