जबलपुर में कांग्रेस का कैंडल मार्च: ईवीएम और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, बैलेट पेपर की मांग – Jabalpur News

जबलपुर में कांग्रेस का कैंडल मार्च:  ईवीएम और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, बैलेट पेपर की मांग – Jabalpur News



मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर गुरुवार शाम जबलपुर में शहर कांग्रेस कमेटी ने ‘वोट चोरों – गद्दी छोड़ो’ जनसंघर्ष मुहिम के तहत मालवीय चौक पर कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी का आरोप लगात

.

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ “नाटी” शर्मा ने कहा कि भाजपा वोट चोरी करके सरकार बना रही है, चाहे वह प्रांत की सरकार हो या केंद्र की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के “तोते” की तरह काम कर रहा है और सरकार बनाने में मदद कर रहा है। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों का जिक्र करते हुए कहा कि जब राहुल गांधी चुनाव आयोग से सवाल पूछते हैं, तो भाजपा के नेताओं को दर्द होता है, जबकि चुनाव आयोग ने खुद अभी तक कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन आरोपों पर जवाब नहीं दिया है।

कांग्रेस नेता विजय सक्सेना ने कहा कि पूरा देश जानता है कि वोट चोरी करने वाला कौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं, और चुनाव आयोग नरेंद्र मोदी के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक चुनाव आयोग का असली चेहरा सामने नहीं आ जाता।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि चुनाव आयोग को वोटिंग के लिए बैलेट पेपर उपलब्ध कराना चाहिए ताकि चुनाव प्रणाली में पारदर्शिता लाई जा सके। उन्होंने कहा कि यह कैंडल मार्च देश के लोकतंत्र को बचाने और मजबूत करने के लिए निकाला गया है।



Source link